राइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार शि जिन्पिंग की ओर से सऊदी नरेश से संपर्क ईरान की उस घोषणा के फ़ौरन बाद किय गया है जिसमें ईरान ने धमकी दी कि यदि अन्य देशों ने अपने वचनों पर अमल नहीं किया तो और कार्यवाही की जाएगी।
चीनी विदेशमंत्रालय का दोनों नेताओं के बीच संपर्क के हवाले से कहना था कि राष्ट्रपति शि जिन्पिंग ने शाह सलमान से दोनों देशों के बीच रणनिक भागीदारी सहित अन्य विकास योजनाओ के हवाले से बात की।
शि जिन्पिंग का कहना था कि सऊदी अरब की ओर से चीन और सऊदी अरब के बीच संबंधों की बेहतरी और विकास योजनओं के हवाले से की जाने वाली सक्रिय कोशिशों को सराहते हैं।
उनका कहना था कि चीन, सऊदी अरब की राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षा, सुरक्षा और स्थिरता के लिए प्रयासों को भी सराहता है और आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रयासों का समर्थन करता है।